मुजफ्फरपुर, जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में एम डी सी ए ब्लू की जीत का सिलसिला लगातार जारी है आज उसने एक अहम मुकाबले में दिव्य दृष्टि फाउंडेशन को 4 विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल की। आज खेले गए मैच में दृष्टि फाउंडेशन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 25 ओवर में 135 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें सुधांशु ने 10 तबरेज ने 28 एवं रूपेश ने 19 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। गेंदबाजी में एम डी सी ए ब्लू के तरफ से मोनू ने एक हामिद ने एक शिवम ने 3 अभिषेक ने तीन एवं शांतनु ने एक विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी एम डी सी ए ब्लू की टीम ने 23 ओवर में ही 6 विकेट के नुकसान पर जीत के लिए 136 रन बना लिए। एम डी सी ए ब्लू के तरफ से बल्लेबाजी में उत्तम ने नाबाद 32 अभिषेक ने 24 एवं अभिनव ने 45 रन बनाए वहीं मोनू 12 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में दिव्य दृष्टि फाउंडेशन के तरफ से प्रवीण ने चार रूपेश ने एक एवं मुकेश ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की। आज का मैन ऑफ द मैच एमडीसीए ब्लू के अभिषेक को दिया गया। आज के मैच के अंपायर बीसीए पैनल सचिन कुमार एवं डिस्ट्रिक्ट पैनल मनोज कुमार थे वही स्कोरर प्रियेश एवं राजकुमार थे। दिनांक 27/2/22 एवं दिनांक 28/2/22 का मैच स्थगित रहेगा।
शनिवार, 26 फ़रवरी 2022
मुजफ्फरपुर : एम डी सी ए ब्लू की जीत का सिलसिला जारी
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें