बाल कल्याण का बजट घटाने पर राहुल का मोदी सरकार पर हमला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 22 फ़रवरी 2022

बाल कल्याण का बजट घटाने पर राहुल का मोदी सरकार पर हमला

rahul-gandhi-attack-modi-on-child-walefare
नयी दिल्ली 21 फरवरी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि उसने बाल कल्याण का बजट घटाकर देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। श्री गांधी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, "मोदी सरकार ने बाल कल्याण के बजट को आधा करके भारत के भविष्य को चौपट कर दिया है।" उन्होंने भाजपा सरकार के अच्छे दिन के वादे पर सवाल करते हुए कहा कि इस सरकार में किसके अच्छे दिन आए हैं। उन्होंने कहा "बाल कल्याण के बजट को मोदी मित्रों की आय में हुई बढ़ोतरी से तुलना करने पर आसानी से पता चलता है कि सरकार किसके लिए काम कर रही है।"

कोई टिप्पणी नहीं: