कर्नाटक के वरिष्ठ पत्रकार बीटी रंजन का निधन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 5 फ़रवरी 2022

कर्नाटक के वरिष्ठ पत्रकार बीटी रंजन का निधन

senior-journalist-bt-ranjan-died

मंगलुरु, पांच फरवरी,
कर्नाटक के वरिष्ठ पत्रकार बीटी रंजन (65) का संक्षिप्त बीमारी के बाद शनिवार को मंगलुरु स्थित एक अस्पताल में निधन हो गया। रंजन अपने पीछे पत्नी और बेटी को छोड़ गए। कई अखबारों में काम कर चुके रंजन दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर तालुक के रहने वाले थे। फिलहाल वह कन्नड़ दैनिक ‘होसा दिगंथा’ में कार्यरत थे। ‘पुत्तूर तालुक पत्रकार संघ’ के संस्थापक-अध्यक्ष रहे रंजन को राज्योत्सव अवार्ड और डॉ. शिवराम करंत बलवान अवार्ड से सम्मानित किया गया था।


कोई टिप्पणी नहीं: