बिहार : विधानसभा सभा के समक्ष 11 मार्च को रोषपूर्ण प्रदर्शन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

मंगलवार, 8 मार्च 2022

बिहार : विधानसभा सभा के समक्ष 11 मार्च को रोषपूर्ण प्रदर्शन

  • * आशा कार्यकर्ताओं का 11 मार्च को विधानसभा सभा के समक्ष होने वाले विशाल प्रदर्शन को सफल बनाने का निर्णय

asha-worker-protest-in-assembly
पूसा, 07 मार्च। प्रखंड के ठहरा पंचायत में बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (गोपगुट) की प्रखंड कमिटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ की प्रखंड अध्यक्ष कल्पना सिन्हा व संचालन प्रखंड सचिव उषा कुमारी ने की। पर्यवेक्षण आशा संघ के मुख्य संरक्षक भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने किया।  बैठक में 11 मार्च को बिहार विधानसभा सभा के समक्ष होने वाले विशाल प्रदर्शन में सभी 132 आशा कार्यकर्ताओं व 06 फैसिलेटर की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।  बैठक को संबोधित करते हुए आशा संघ के मुख्य संरक्षक भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि आशा कार्यकर्ता व आशा फैसिलिटेटर का काम के हिसाब से वेतन बढ़ना चाहिए, वेतन न बढ़ने व समय पर भुगतान नहीं होने से उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है।  बैठक में गुंजन कुमारी, चंचला कुमारी, बबिता कुमारी, शशि कुमारी, सुमित्रा देवी,  कुमारी सुनीती सिन्हा, नीला कुमारी, शिव कुमारी, कुमारी सीमा, सुशीला देवी आदि मौजूद थीं।

कोई टिप्पणी नहीं: