गया : ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी ने दिया है निर्देश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 8 मार्च 2022

गया : ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी ने दिया है निर्देश

  • गया-जहानाबाद-अरवल एमएलसी चुनाव में  7748 मतदाता हैं।  इनमें सर्वाधिक गया जिले में 5,250 मतदाता है। वहीं जहानाबाद में 1,484 व अरवल में 1014 मतदाता हैं।सभी 4 अप्रैल को मतदान कर विधान पार्षद चुनेंगे.पेश है आलोक कुमार और स्वीटी माइकल की रिपोर्ट...                          

gaya-dm-guideline-for-mlc-election
गया। ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने आगामी बिहार विधान परिषद निर्वाचन, 2022 के अवसर पर स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से तथा समय सीमा के अंदर कार्यों को संपन्न कराने एवं निर्वाचन के सफल संचालन के लिए जिला अंतर्गत विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार विधान परिषद के 03 गया-जहानाबाद-अरवल स्थानीय प्राधिकारी के लिए निर्वाचन की घोषणा प्रेस नोट जारी कर दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन की घोषणा की तिथि से ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गयी है।


बिहार विधान परिषद निर्वाचन के कार्यों को सफलतापूर्वक निष्पादन के लिए कुल 12 कोषांग बनाए गए हैं, जिनमें:-

01. कार्मिक कोषांग के वरीय पदाधिकारी उप विकास आयुक्त श्री सुमन कुमार, संबर्द्ध पदाधिकारी स्थापना उप समाहर्ता श्रीमती आरुप, वरीय उप समाहर्ता, श्री अमरेश कुमार, वरीय उप समाहर्त्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, राजदेव राम, वरीय तकनीकी निदेशक श्री सुरेंद्र नाथ बेहेरा, अपर जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री तरुण कुमार सिन्हा शामिल है।

02. प्रशिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी नगर आयुक्त, गया नगर निगम श्री संतोष कुमार, संबर्द्ध पदाधिकारी उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मगध प्रमंडल गया श्री नौशाद आलम, वरीय उप समाहर्ता श्री अमरेश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम शामिल हैं।

03. सामग्री सह मतपेटिका कोषांग के वरीय पदाधिकारी श्री नरेश झा, अपर समाहर्ता, गया तथा संबर्द्ध पदाधिकारी उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री मथुरा बड़ाईक, वरीय उप समाहर्ता श्री अमित राजन, वरीय उप समाहर्ता मोहम्मद शाहबाज खान, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र श्री वीरेंद्र कुमार शामिल हैं।

04. मीडिया कोषांग के वरीय पदाधिकारी उप विकास आयुक्त श्री सुमन कुमार तथा संबर्द्ध पदाधिकारी प्रभारी पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री जितेंद्र कुमार एवं कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, नगर शामिल हैं।

05. LOR cell-विधि व्यवस्था कोषांग के वरीय पदाधिकारी उप विकास आयुक्त श्री सुमन कुमार तथा संबर्द्ध पदाधिकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री जनार्दन प्रसाद अग्रवाल तथा कृषि समन्वयक, नगर श्री प्राणनाथ शामिल है।

06. वाहन कोषांग के वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्ता, पीजीआरओ गया श्री नरेश झा तथा संबर्द्ध पदाधिकारी जिला परिवहन पदाधिकारी, श्री विकास कुमार तथा मोटरयान निरीक्षक, श्री अजय कुमार शामिल हैं।

07. मतपत्र कोषांग के वरीय पदाधिकारी अनुमंडलीय पीजीआरओ, नीमचक बथानी श्री नरेंद्र कुमार सिंह तथा संबर्द्ध पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता श्री अमित राजन, वरीय कोषागार पदाधिकारी श्री सत्य प्रकाश नारायण, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री वीरेंद्र कुमार शामिल हैं।

08. आदर्श आचार संहिता कोषांग के वरीय पदाधिकारी उप विकास आयुक्त श्री सुमन कुमार तथा संबर्द्ध पदाधिकारी अनुमंडल पीजीआरओ, सदर तथा राष्ट्रीय बचत पदाधिकारी मोहम्मद जाकिर हुसैन शामिल है।

09. प्रेक्षक कोषांग के वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्ता, श्री मनोज कुमार तथा संबर्द्ध पदाधिकारी वरीय उप समाहर्ता, नजारत श्री अभिषेक कुमार शामिल है।

10.   वज्रगृह सह मतगणना कोषांग के वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्ता, गया श्री मनोज कुमार तथा संबर्द्ध पदाधिकारी वरीय कोषागार पदाधिकारी श्री सत्य प्रकाश नारायण, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री राजीव, वरीय उप समाहर्ता मोहम्मद शाहबाज खान, सहायक कोषागार पदाधिकारी श्री मुकेश सम्राट, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल श्री रामाज्ञा कुमार शामिल हैं।

11. निर्वाचक नियमावली कोषांग/नाम निर्देशन कोषांग के वरीय पदाधिकारी, अपर समाहर्ता श्री मनोज कुमार तथा संबर्द्ध पदाधिकारी उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री नौशाद आलम, उप निर्वाचन पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता श्री अभिषेक कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, शेरघाटी श्री महेश पासवान शामिल है।

12. निर्वाचन संचालन कोषांग के वरीय पदाधिकारी श्री मनोज कुमार अपर समाहर्ता तथा संबर्द्ध पदाधिकारी अवर निर्वाचन पदाधिकारी, टिकारी श्री राजीव रंजन शामिल है।


जिला पदाधिकारी ने सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी तथा संबर्द्ध पदाधिकारी को अपने कोषांग का संचालन प्रभावी रूप से संचालित कराने का निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी, नगर निकाय को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र अंतर्गत वैसे व्यक्ति जो अपने मत का प्रयोग करेंगे, संबंधित व्यक्तियों का वोटर लिस्ट में नाम अंकित है या नहीं, इसे सुनिश्चित करने के लिए अगले 2 दिनों के अंदर हस्ताक्षर रहित प्रमाण पत्र उपलब्ध करावे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि संबंधित प्रखंड तथा नगर निकाय के वोटर लिस्ट में उनका नाम अंकित है। निरक्षर वोटर के समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि गया जिले में कुल 108 निरक्षर वोटर की सूची प्राप्त है। उन्होंने प्रखंड एवं नगर निकाय क्षेत्र के पदाधिकारी अच्छे ढंग से विभिन्न कागजातों/दस्तावेज से सत्यापन करवाने का निर्देश दिया ताकि मतदान अवधि में किसी प्रकार का कोई व्यवधान उत्पन्न न हो सके। उन्होंने कहा कि गया शहरी क्षेत्र के लिए जिला स्कूल तथा विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड मुख्यालय में मतदान केंद्र बनाया जाएगा तथा मतगणना कार्य के लिए ज़िला स्कूल में वज्रगृह का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने अपर समाहर्ता तथा कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल को वज्रगृह निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी तथा वेबकास्टिंग की व्यवस्था रखी जायेगी। जिला पदाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को मतपेटिका को जांच कराते हुए उसे मरम्मती का कार्य तेजी से करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त सभी गाइडलाइन को पूरी तरह पालन कराने का निर्देश दिए। बैठक में सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी, कोषांगों के संबर्द्ध पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। जिले में एमएलसी चुनाव को लेकर 4 अप्रैल को मतदान होगा। सुबह 8 बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। चुनाव के नतीजे सात अप्रैल को घोषित होंगे। गया समेत जहानाबाद व अरवल जिले के जनप्रतिनिधि बतौर मतदाता अपनी पसंद के एमएलसी प्रत्याशी को वोट करेंगे। गया एमएलसी चुनाव में  7748 मतदाता हैं।  इनमें सर्वाधिक गया जिले में 5,250 मतदाता है। वहीं जहानाबाद में 1,484 व अरवल में 1014 मतदाता हैं।    लोजपा रामविलास ने गया-जहानाबाद-अरवल से सत्येंद्र शर्मा को टिकट दिया गया है। जदयू ने मनोरमा देवी पर भरोसा जताया है।राजद ने रिंकु यादव (विधायक सुरेंद्र यादव के दामाद) को मैदान में उतारा है।

कोई टिप्पणी नहीं: