कोविड टीकाकरण 178.52 करोड़ से अधिक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शुक्रवार, 4 मार्च 2022

कोविड टीकाकरण 178.52 करोड़ से अधिक

178.52-crore-vaccinated-india
नयी दिल्ली, 04 मार्च, देश में कोविड टीकाकरण अभियान के 413 वें दिन शुक्रवार को 21 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये। इसके साथ ही कोविड टीकाकरण 178.52 करोड़ के करीब हो गया। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने देर शाम यहां बताया कि देश में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत आज शाम सात बजे तक 178 करोड 52 लाख 44 हजार 126 कोविड टीके लगाये जा चुके है। आज 21 लाख 70 हजार 356 कोविड टीके दिये गये। आंकड़ों के अनुसार अतिरिक्त खुराक के पात्र व्यक्तियों को दो करोड़ चार लाख 78 हजार 378 कोविड टीके लगाये गये हैं। आंकड़ों में बताया कि 96 करोड 52 लाख 56 हजार 668 लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गयी है जबकि 79 करोड 95 लाख नौ हजार 985 को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा है कि टीकाकरण देर शाम तक जारी रहा। इसलिए अंतिम संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाती है। 

कोई टिप्पणी नहीं: