अमित शाह अप्रैल में बिहार दौरे पर जाएंगे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 25 मार्च 2022

अमित शाह अप्रैल में बिहार दौरे पर जाएंगे

amit-shah-will-visit-bihar-in-april
पटना, 25 मार्च, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1857 के विद्रोह के नायकों में से एक वीर कुंवर सिंह की स्मृति में आयोजित एक समारोह में हिस्सा लेने के लिए अगले महीने बिहार आएंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने शुक्रवार को यहां बताया कि शाह आजादी के अमृत महोत्सव की 75वीं वर्षगांठ के तहत आयोजित एक समारोह में भोजपुर जिले के जगदीशपुर जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘यह जगदीशपुर के महान राजा की याद में आयोजित होने वाला एक गैर-राजनीतिक कार्यक्रम होगा, जो स्वतंत्रता के पहले युद्ध में अपराजित रहने वाले एकमात्र भारतीय शासक थे।’’

कोई टिप्पणी नहीं: