अनिवार्य मतदान का कोई प्रस्ताव नहीं : सरकार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शुक्रवार, 25 मार्च 2022

अनिवार्य मतदान का कोई प्रस्ताव नहीं : सरकार

no-proposal-for-mandatory-voting

नयी दिल्ली, 25 मार्च,
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि देश में अनिवार्य मतदान की व्यवस्था से जुड़ा कानून लाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने सदन में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। रिजिूजू ने यह भी कहा कि सरकारी योजनाओं का फायदा लेने के लिए मतदान के प्रमाणपत्र को अनिवार्य बनाने की योजना नहीं है। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें मतदान को अनिवार्य बनाने के सुझाव विभिन्न संगठनों या राज्य सरकारों से मिले हैं तो उन्होंने इसका जवाब ‘नहीं’ में दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: