4 दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें जरूरी काम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 13 मार्च 2022

4 दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें जरूरी काम

bank-will-be-closed-for-four-days
होली को लेकर लगातार 4 दिन बैंक बंद रहने वाला है। अगर आपको बैंक से जुड़े कुछ जरूरी काम है, तो उन्हें तुरंत निपटा लें। अगले सप्ताह लगातार 4 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। बैंक 17, 18, 19 और 20 मार्च को बंद रहेंगे। 17 मार्च को होलिका दहन और 18 को होली धुलेंडी है। वहीं, 19 मार्च को होली के अगले दिन भी कई जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 20 मार्च को रविवार होने के कारण साप्ताहिक अवकाश रहेगा। अगर जरूर कार्य इस सप्ताह नहीं निपटाते हैं, तो आपको अगले सप्ताह का इंतजार करना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: