रामपुर, समाजवादी पार्टी (सपा) के गढ़ रामपुर में कमल खिलाने का कारनामा दोहराने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एकमात्र सिक्ख चेहरे बलदेव सिंह औलख को उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री के तौर पर एक बार फिर शामिल किया गया है। श्री औलख ने सिख बाहुल्य बिलासपुर सीट पर मात्र 307 वोटों के अंतर से सपा प्रत्याशी के खिलाफ जीत दर्ज की थी। इससे पहले वर्ष 2017 में उन्होंने कांग्रेस के संजय कपूर को हराया था। पिछली सरकार में उन्हे जलशक्ति विभाग में राज्यमंत्री बनाया गया है। बलदेव सिंह औलख इससे पहले जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। तीन अप्रैल 1959 को जन्मे औलख ने कुमाऊं यूनिवर्सिटी में पढ़ते हुए राजनीति में रुचि लेना शुरू कर दिया था। वर्ष 1998 में बलदेव सिंह औलख मुख्तार अब्बास नकवी की सरपरस्ती में भाजपा में शामिल हुए थे। औलख चाहें सिर्फ 307 वोटों से चुनाव जीत गए हों, लेकिन अपने गांव में वह सपा प्रत्याशी से पीछे रह गए। उनके पैतृक गांव शिवनगर के बूथ पर सपा को 274 वोट मिले, जबकि बलदेव औलख को 265 वोट ही मिले।
रविवार, 27 मार्च 2022
रामपुर के सरदार फिर बने योगी सरकार में राज्यमंत्री
Tags
# उत्तर-प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
उत्तर-प्रदेश
Labels:
उत्तर-प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें