मधुबनी (रजनीश के झा) विश्व महिला दिवस के अवसर पर श्री अमित कुमार, भा. प्र. से. जिला पदाधिकारी, मधुबनी द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त महिला से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है। इसलिए महिलाओं का सम्मान हमारे व्यवहार से झलकना चाहिए। जिससे एक प्रगतिशील समाज की अवधारणा को साकार किया जा सके। बताते चलें कि विश्व महिला दिवस के अवसर पर वॉटसन स्कूल के प्रांगण में अवस्थित सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ श्री विशाल राज, उप विकास आयुक्त, मधुबनी व श्रीमती बिंदु गुलाब यादव, अध्यक्ष जिला परिषद, मधुबनी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर अपने संबोधन में वक्ताओं द्वारा समाज में महिलाओं की महती भूमिका पर प्रकाश डाला गया। साथ ही साथ कई अन्य रचनात्मक गतिविधियों जैसे मधुबनी चित्रकला का निर्माण, मेंहदी प्रतियोगिता एवं गायन का भी आयोजन किया गया। इतना ही नहीं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के मुद्दे पर नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया गया। इस अवसर पर श्रीमती शोभा सिन्हा, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस द्वारा भारत सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना व बिहार सरकार की मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना जैसी योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। महिला अधिकार के प्रति जागरूकता का प्रसार करने के उद्देश्य से उप विकास आयुक्त द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। महिला सशक्तिकरण को प्रतिबिंबित करते हुए मधुबनी चित्रकला, बाल संरक्षण व स्वास्थ्य सुविधाओं का स्टॉल भी लगाया गया था। इस अवसर पर श्री अश्वनी कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, मधुबनी, श्री शैलेंद्र कुमार, जिला पंचायती राज सह सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, मधुबनी, श्री नसीम अहमद, जिला शिक्षा पदाधिकारी, मधुबनी, श्रीमती वीणा चौधरी, जिला समन्वयक, महिला हेल्पलाइन, मधुबनी, श्रीमती विजेता देवी, समाजसेवी व विभिन्न प्रखंडों की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, सेविका एवं सहायिका उपस्थित थे।
मंगलवार, 8 मार्च 2022
मधुबनी : सशक्त महिला से ही सशक्त समाज का निर्माण :डीएम
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें