बिहार : मिथिला में सीता विश्वविधालय बनाने पर विचार करे सरकार : मोर्चा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

रविवार, 27 मार्च 2022

बिहार : मिथिला में सीता विश्वविधालय बनाने पर विचार करे सरकार : मोर्चा

demand-sita-university-in-mithila
पटना 27 मार्च, राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव नरेश महतो एंव मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह भाजपा नेता श्री नीलमणि पटेल ने एक बयान जारी कर मुख्यमंत्री श्री नीतीष कुमार से मांग किया है कि मिथिलांचल मे महिलाओ के लिए मां जानकी के नाम पर सीता विश्वविधालय बनाये जाने पर विचार करे। मोर्चा नेताओ ने कहा कि देश के ऐसे कई राज्यो मे महिलाओ के लिए अलग से विश्वविधालय बनाई गयी है। महिला शशक्तिकरण की दिशा मे केन्द्र सरकार की तर्ज पर बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार भी महिलाओ के कल्याण एव उत्थान की बात करते है। इसलिए मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को बिहार के मिथिलांचल मे महिलाओ के लिए मा जानकी के नाम पर सीता विश्वविधालय के गठन किये जाने पर विचार करना चाहिए। सामाजिक न्याय मोर्चा राज्य सरकार से इस दिशा मे अभिलंब कदम उठाये जाने की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं: