मधुबनी : जिले में बंद पड़े चापकलों की जल्द की जाए मरम्मत : DM - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

बुधवार, 30 मार्च 2022

मधुबनी : जिले में बंद पड़े चापकलों की जल्द की जाए मरम्मत : DM

handpump-will-repair-in-madhubani-dm
मधुबनी, जिला पदाधिकारी, मधुबनी की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल मधुबनी एवं झंझारपुर के अभियंताओं की जिले में बंद पड़े चपाकलों के मरम्मती कार्य की समीक्षा के लिए समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष मार्च महीने में बढ़ती गर्मी के मद्देनजर बंद पड़े चापकलों की मरम्मती कार्य पर जिला प्रशासन, मधुबनी की पैनी नजर है। जनहित में बंद पड़े चापकलों की ससमय मरम्मती होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित अभियंताओं से जिले में घटते जल स्तर की समस्या पर चर्चा की और अप्रैल की 20 तारीख तक सभी खराब पड़े चपकलों की मरम्मती कार्य पर विस्तृत प्रतिवेदन उपस्थापित करने को कहा। बताते चलें कि जिले में खराब पड़े चपाकलों की शिकायत करने के लिए जिला प्रशासन, मधुबनी द्वारा दूरभाष संख्या 6276296190 जारी की गई है।  उक्त बैठक में श्री संतोष कुमार, कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल मधुबनी सह झंझारपुर के साथ साथ सभी अभियांतगण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: