मधुबनी : नल-जल योजना के अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शुक्रवार, 11 मार्च 2022

मधुबनी : नल-जल योजना के अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा

nal-jal-work-inspaction-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा) जिला पंचायत राज पदाधिकारी, मधुबनी श्री शैलेन्द्र कुमार द्वारा जिले के हरलाखी, मधेपुर एवं लौकही प्रखंड के अंतर्गत नल-जल योजना के अद्यतन कार्य प्रगति की बैठक कर समीक्षा की गई। बताते चलें कि जिला पंचायती राज पदाधिकारी, मधुबनी द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में नल जल योजना के माध्यम से संपादित कार्यों की अद्यतन स्थिति की क्रमवार समीक्षा की जा रही है। इस कड़ी में पाया गया कि जिले के हरलाखी प्रखंड के कुल 15, मधेपुर प्रखंड के कुल 4 एवं लौकही प्रखण्ड के कुल 3 वार्डों में नल जल योजना के अंतर्गत सीधी जल आपूर्ति नहीं हो रही है। वहीं, हरलाखी  प्रखण्ड के कुल 14, मधेपुर प्रखंड के कुल 7 एवं लौकही प्रखण्ड के कुल 24 वार्ड ऐसे हैं, जहां सीधी जल आपूर्ति हो रही है।  उक्त बैठक के दौरान प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, मधेपुर  एवं  हरलाखी, लौकही प्रखण्ड अंतर्गत संबंधित पंचायतों के पंचायत सचिव,तकनीकी सहायक  लेखपाल सह आईटी सहायक द्वारा अवगत कराया गया कि जिन वार्डों में अभी तक सीधी जल आपूर्ति नहीं हो रही है, वहां अगले 10 दिनों में तत्काल सीधी जलापूर्ति का कार्य करा लिया जाएगा।  जिला पंचायत राज पदाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिया गया है, कि ऐसे किसी भी वार्ड जहां तत्कालीन वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति द्वारा प्राक्कलन के अनुरूप राशि की निकासी कर छिट पुट कार्य कर शेष कार्य को अपूर्ण छोड़ दिया गया है, वैसे सभी वार्डों को चिन्हित करते हुए संबंधित  दो बार नोटिस जारी किया जाएगा। यदि इसके वावजूद कार्य को पूर्ण नहीं कराया जाता है तो उनके खिलाफ नीलाम पत्र वाद दायर कर राशि की वसूली की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: