पंत शतक से चार रन से चूके, भारत का 357 रन का मजबूत स्कोर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शनिवार, 5 मार्च 2022

पंत शतक से चार रन से चूके, भारत का 357 रन का मजबूत स्कोर

pant-misses-ton-india-357
मोहाली, 04 मार्च, विकेटकीपर ऋषभ पंत (96) मात्र चार रन से शतक बनाने से चूक गए लेकिन उनकी, रवींद्र जडेजा, हनुमा विहारी और विराट कोहली की शानदार पारियों से भारत ने यहां श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन शुक्रवार को 85 ओवर में छह विकेट पर 357 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारत के लिए लगभग सभी बल्लेबाजों ने अच्छा योगदान दिया। पहले सलामी बल्लेबाजों मयंक अग्रवाल और रोहित शर्मा ने टीम को अच्छी शुरुआत दी, हालांकि दोनों बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाए। इसके बाद विहारी और विराट ने अच्छी पारियां खेलीं और फिर अंत में पंत और जडेजा ने बेहतरीन पारियां खेलीं। पंत ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नौ चौकों और चार छक्कों के सहारे 97 गेंदों पर 96 रन बनाए, वह हालांकि चार रन से अपने पांचवें टेस्ट शतक से चूक गए। वहीं जडेजा ने पांच चौकों की मदद से 82 गेंदों पर 45 रन बनाकर क्रीज ;पर डटे हुए हैं। जडेजा के साथ रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर मौजूद हैं और दो चौके लगा कर 11 गेंदों में 10 रन पर खेल रहे हैं। इससे पहले विहारी ने पांच चौकों के सहारे 128 गेंदों पर 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि अपना 100वां टेस्ट खेल रहे विराट ने पांच चौकों के दम पर 76 गेंदों पर 45 रन बनाए। इसके अलावा मयंक, रोहित और श्रेयस अय्यर ने क्रमश: 33, 29 और 27 रन बनाए। भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की लेकिन कोई भी उसे बड़े स्कोर में नहीं बदल पाया। भारतीय पारी को गति और मजबूती देने का श्रेय पंत को गया। ऐसा नहीं था कि आज पंत ने पहली गेंद से प्रहार किया था, उन्होंने शुरुआत में अपना समय लिया और सेट होने के बाद श्रीलंकाई गेंदबाज़ी को तहस-नहस किया। हालांकि दूसरी नई गेंद के ख़िलाफ़ पंत आउट हो गए और शतक बनाने से केवल चार रन दूर रह गए। तीसरे सत्र में पंत नाम की एक आंधी आई और श्रीलंका को अपने साथ उड़ाकर ले गई। श्रीलंका के लिए लेफ्ट आर्म स्पिनर लसित एम्बुलडेनिया ने 28 ओवर में 107 रन पर सर्वाधिक दो, जबकि सुरंगा लकमल, विश्वा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा और धनंजय दी सिल्वा ने एक-एक विकेट लिया। स्पिन के 42.1 ओवरों के बावजूद पहले दिन श्रीलंका केवल 85 ओवर फेंक पाई और ऐसे में उनपर धीमी ओवर गति से गेंदबाज़ी करने का जुर्माना लग सकता है। अगर ऐसा हुआ तो उनकी परेशानियां बढ़ती ही चली जाएगी। श्रीलंका की परेशानियों से याद आया कि लहिरू कुमारा चोटिल होकर मैदान से बाहर गए थे और टीम को उनकी फ़िटनेस की चिंता ज़रूर सताएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: