सीनियर सिटीजन का कोटा खत्म - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

बुधवार, 23 मार्च 2022

सीनियर सिटीजन का कोटा खत्म

senior-citizen-pass-in-rail-closed
दिल्ली : रेल मंत्रालय ने अब ट्रेन में सफर करने वाले सीनियर सिटीजन का कोटा खत्म कर दिया है। सीनियर सिटीजन को अब सामान्य लोगों की तरह किराया लगेगा। संसद में रेल मंत्री ने कहा कि इससे रेलवे को काफी नुकसान होता था, इस वजह से मंत्रालय ने यह फैसला किया है कि सीनियर सिटीजन्स को मिलने वाला कोटा पूरी तरह से बंद किया जाएगा। मालूम हो कि रेलवे में अब तक 60 साल से ऊपर के पुरुषों और 58 साल से ऊपर की महिलाओं को टिकट में छूट मिलती थी। बुजुर्गों को टिकट का जितना किराया होता था, उसमें 50% की छूट मिलती थी, जिसे अब खत्म कर गया है। यानी अब से सीनियर सिटीजन्स को टिकट में कोई भी रियायत नहीं मिलेगी। उन्हें भी सामान्य वर्ग की तरह पूरा टिकट लेना पड़ेगा। हालांकि, दिव्यांग, गंभीर बीमारी से पीड़ित और छात्रों को लेकर रेलवे ने छूट बरकरार रखा है। उन्हें पहले जितना छूट मिलता था, उतना छूट आगे भी मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: