16 मार्च से 12-14 उम्र वाले बच्चों का कोविड वैक्सीनेशन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

मंगलवार, 15 मार्च 2022

16 मार्च से 12-14 उम्र वाले बच्चों का कोविड वैक्सीनेशन

vaccination-for-kids-from-16-march
नयी दिल्ली : अब कोरोना वैक्सीनेशन के लिए 12 से 14 वर्ष की उम्र वाले बच्चे भी तैयार हो जाएं। केंद्र सरकार ने 16 मार्च से 12 वर्ष से ऊपर की ऐज ग्रुप में आने वाले बच्चों का वैक्सीनेश शुरू करने की बात कही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 16 मार्च से 12—14 उम्र वाले बच्चों को Corbevax वैक्सीन लगाई जाएगी। बच्चों की इस वैक्सीन को बायोलॉजिकल ई लिमिटेड कंपनी ने बनाया है। इसके साथ ही 16 मार्च से ही 60 वर्ष से ऊपर की उम्र के सभी लोगों को बुस्टर डोज भी लगाना शुरू किया जा रहा है। अभी तक हेल्थ वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और कोविड कोमोर्बोडिटी वाले लोगों को ही बुस्टर डोज लगाया जा रहा था।देश में बच्चों का वैक्सीनेशन 3 जनवरी से शुरू किया गया था। पहले चरण में 15—18 की उम्र वाले बच्चों का ही वैक्सीनेशन हो रहा था। लेकिन अब 12 से 14 उम्र वाले बच्चों को भी कोविड टीका लगाना शुरू किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: