देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

रविवार, 10 अप्रैल 2022

देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार

4-cyber-criminals-arrested-deoghar
देवघर, 10 अप्रैल, झारखंड के देवघर में रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर चार साइबर अपराधियों को धर दबोचा। साइबर थाने में आयोजित एक प्रेस वार्ता में साइबर पुलिस उपाधीक्षक सुमित प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के गांव कल्होडिया में छापामारी कर कुल चार साइबर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार साइबर ठगों के पास से 10 मोबाइल, 17 सिम कार्ड तथा दो एटीएम कार्ड बरामद किया गया है। पुलिस गिरफ्तार ठगों से पूछताछ कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: