बिहार : पुलिस ने डॉक्टर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, हाथ भी तोड़ा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शुक्रवार, 22 अप्रैल 2022

बिहार : पुलिस ने डॉक्टर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, हाथ भी तोड़ा

police-beaen-docor
नवादा : एक बड़ी खबर नवादा की है जो नगर थाना के पुलिस का बर्बर चेहरा सामने लाता है। नगर थाना में तैनात दारोगा ने चिकित्सक कुन्दन कुमार को दौड़ा-दौड़ा कर न केवल पीट बल्कि उनका हाथ भी तोड़ दिया है। घटना से हताश पीड़ित डॉक्टर ने नगर थाना में तैनात एसआई जय नंदन पासवान पर पिटाई कर हाथ तोड़ने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगायी है। पीड़ित फिजियोथेरेपीस्ट डॉ० कुन्दन कुमार ने नगर थाना का पुलिस का दरवाजा खटखटाया है और न्याय की गुहार लगायी है। घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

कोई टिप्पणी नहीं: