गुजरात कांग्रेस नेता गढ़वी आप में शामिल हुए - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

रविवार, 24 अप्रैल 2022

गुजरात कांग्रेस नेता गढ़वी आप में शामिल हुए

congress-leader-gadhvi-join-aap
अहमदाबाद, 24 अप्रैल, गुजरात कांग्रेस के नेता कैलाश गढ़वी रविवार को यहां आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए और उन्होंने कहा कि वह राज्य में 'अहंकारी' भाजपा सरकार से लड़ना जारी रखेंगे। कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता गढ़वी ने आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के एक दिन बाद कांग्रेस के करीब 300 पदाधिकारियों के साथ आप की सदस्यता ली। गढ़वी ने कहा कि गुजरात में भाजपा सरकार लोगों को स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं के साथ-साथ सुरक्षा और रोजगार प्रदान करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ सरकार ने अपने 27 साल के शासन के दौरान राज्य को "राजनीति की प्रयोगशाला" बना दिया है। दिल्ली में आप विधायक और पार्टी के गुजरात प्रभारी गुलाब सिंह राजपूत ने कहा कि यह उत्साहजनक संकेत है कि भाजपा और कांग्रेस के नेता यहां उनकी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य में और भी बड़े चेहरे आप में शामिलि होंगे, जहां इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। उन्होंने हाल में राज्य में हुई परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने को लेकर भूपेंद्र पटेल सरकार पर हमला किया और कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: