मधुबनी, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से PM Cares for Children योजना के लाभार्थीयों को संबोधित किया गया। विश्वव्यापी कोविड-19 के संक्रमण से अनाथ हुए बच्चों के व्यापक सहायता हेतु माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार द्वारा दिनांक-29.05.2022 को PM Cares for Children योजना की घोषणा की गई। इस योजना का उद्देश्य कोविड-19 के संक्रमण से अनाथ हुए बच्चों को उनके पालन-पोषण, उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य की देखभाल, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित, करने एवं उनके विकास में सहायता करने हेतु बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाते हुए उन्हें एक आत्म निर्भर एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना है। जिले के कलुआही प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम-हरिपुर गौड़ी दास टोल के निवासी श्री अखिलेश झा की मृत्यु कोविड-19 के संक्रमण से हो गयी एवं बच्चे के माता की मृत्यु 07वर्ष पूर्व किसी अन्य कारण से हो गई थी। जिससे अनाथ हुये उनके तीनों बच्चों क्रमशः रूचि कुमारी, अविनाश कुमार झा, एवं अंशु झा को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के दौरान जिला पदाधिकारी, मधुबनी श्री अरविन्द कुमार वर्मा द्वारा योजना से संबंधित पासबुक एवं आयुष्मान कार्ड एवं स्नेह पत्र (प्रधानमंत्री के स्तर से निर्गत) सुपुर्द किया गया। इस अवसर पर पर विशाल राज, उप विकास आयुक्त, श्रीमती शोभा सिन्हा, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, गोपाल कुमार सिंह, बाल संरक्षण पदाधिकारी, एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के सभी कर्मी उपस्थित थे।
सोमवार, 30 मई 2022
मधुबनी : अनाथ हुये तीन बच्चों को मिला लाभ
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें