झाबुआ (मध्य प्रदेश) की खबर 15 मई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 15 मई 2022

झाबुआ (मध्य प्रदेश) की खबर 15 मई

झाबुआ में स्काउट के लिए प्रशिक्षण केंद्र खोलने हेतु भोपाल विधानसभा में जमीन आवंटन करने की रखूंगा मांग -ः राज्य मुख्य आयुक्त एवं विधायक पारस सकलेचा

  • जिले में चल रहीं स्काउटिंग की गतिविधियां सराहनीय -ः पूर्व आईएएस श्रीमती सूरज गुमानसिंह डामोर
  • भारत स्काउट एवं गाईड जिला एसोसिएशन का शपथ विधि समारोह हुआ संपन्न

jhabua news
झाबुआ। भारत स्काउट एवं गाईड मप्र, जिला एसोसिएशन का शपथ विधि समारोह 14 मई, शनिवार को स्थानीय लक्ष्मीनगर स्थित अंबा पैलेस पर गरिमामय रूप से संपन्न हुआ। जिसमंे मुख्य अतिथि के रूप में एसोसिएशन के राज्य मुख्य आयुक्त एवं विधायक उज्जैन पारस जैन उपस्थित थे। विशेष अतिथि के रूप में राज्य कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) रमेशचन्द्र शर्मा, एसोसिएशन के वरिष्ठ राज्य उपाध्यक्ष प्रकाश चित्तौड़ा, राज्य उपाध्यक्ष एवं इंदौर संभाग प्रभारी श्रीमती दीपिका बैरागी, मंदसौर के जिला मुख्य आयुक्त अंशुल बैरागी, पूर्व आईएएस अधिकारी एवं जिला कमिश्नर गाईड श्रीमती सूरज गुमानसिंह डामोर तथा कलेक्टर सोमेश मिश्रा मौजूद रहे। समाराह की अध्यक्षता भारत स्काउट एवं गाईड एसोसिएशन के जिला मुख्य आयुक्त डॉ. केके त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष ओमजी शर्मा एवं जिला सचिव नीरज कोराने ने की। प्रारंभ में अतिथियों एवं समस्त आगंतुकों को प्रवेश द्वार पर गार्ड ऑफ आर्नर स्काउट एवं गाईड के बच्चों ने दिया। बाद बैंड दल द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत कर उन्हें मंचासीन करवाया। अतिथियों ने स्काउट एवं गाईड के संस्थापक बेडन पावेल की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर समारोह का शुभारंभ किया। सभी अतिथियों का स्कार्फ पहनाकर स्वागत भारत स्काउट एवं गाईड एसोसिएशन से जुड़े वरिष्ठ जयेन्द्र बैरागी, प्रदीप पंड्या, सुभाष दुबे, श्रीमती गिधवानी, भारती सोनी, सुश्री रूक्मणी वर्मा, स्मृति भट्ट, कुलदीपसिंह पंवार, नीरजसिंह राठौर, हरिश शाह लालाभाई, पं. गणेशप्रसाद उपाध्याय, राजेश शाह सहित बाहर से आए एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने किया। इस बीच सभी ने स्काउटिंग की कर्तल ध्वनि से सभी का स्वागत-वंदन किया। स्वागत उद्बोधन एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ओमजी शर्मा ने देते हुए स्काउटिंग की आगामी गतिविधियों एवं कार्यों की जानकारी दी।    


नव-नियुक्त पदाधिकारी एवं सदस्यों ने ली शपथ

समारोह के अगले क्रम में नव-नियुक्त पदाधिकारी एवं सदस्यों ने गरिमामय माहौल के बीच एसोसिएशन की गरिमा के अनुरूप शपथ ग्रहण की। सभी को शपथ एसोसिएशन के राज्य मुख्य आयुक्त पारस सकलेचा ने ग्रहण करवाई। इस दौरान उपस्थितजनों ने कर्तल ध्वनि से सभी का अभिनंदन किया। संस्था के प्रगति पत्रक का वाचन एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष जयेन्द्र बैरागी ने किया। एसोसिएशन के वरिष्ठ डॉ. केके त्रिवेदी ने जिले में एसोसिएशन की स्थापना से लेकर अब तक के कार्यों का संक्षिप्त ब्यौरा प्रस्तुत किया।


इनका किया गया अभिनंदन

विशिष्ट सेवा सम्मान के क्रम में महेश दवे, एलएन शर्मा, सुभाषचन्द्र दुबे, ओमप्रकाश त्रिपाठी, प्रदीप पंड्या, मोहन सोनी, जयेन्द्र बैरागी एवं जगमोहनसिंह राठौर का शाल-श्रीफल एवं अभिनंदन-पत्र देकर सम्मान अतिथियों ने किया एवं एसोसिएशन में उनकी सेवाओं की सराहना की। साथ ही आंगतुक अतिथियों एवं संगठन के समस्त पदाधिकारी-सदस्यों और आजीवन सदस्यों को भी स्मृति चिन्ह देकर उनका हौसला अफजाई किया गया।


जिले में चल रहे एसोसिएशन के कार्यों की सराहना

समस्त अतिथियों ने अपने उद्बोधन में भारत स्काउट एवं गाइड एसोसिएशन के जिले में चल रहे कार्यों की सराहना करते हुए समस्त नवीन पदाधिकारी एवं सदस्यों को शुभकामनाएं प्रेषित की। मुख्य अतिथि एसोसिएशन के राज्य मुख्य आयुक्त पारस जैन ने कहा कि जिले में स्काउट एवं गाईड से जुड़े बालक-बालिकाओं को प्रोत्साहन देने हेतु वह झाबुआ में प्रशिक्षण केंद्र खोलने की पहल करेंगे। इसके लिए उनके द्वारा भोपाल में विधानसभा में जमीन आवंटन के लिए भी मांग रखी जाएगी। राज्य कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष रमेशचन्द शर्मा ने भी प्रदेश स्तर से जिला एसोसिएशन को हर संभव सहयोग हेतु आश्वास्त किया।


यह रहे उपस्थित

कार्यक्रम में शहर के गणमान्यजनों में एमएल फुलपगारे, प्रदीप ओएल जैन, पुरूषोत्म ताम्रकर, डॉ. संतोष प्रधान, प्रदीपकुमार अरोरा, प्रवीण सोनी, दौलत गोलानी, राकेश परमार, दीपेश बबलू सकलेचा, हेमेन्द्र नाना राठौर, भारतीय स्त्री संगठन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती किरण शर्मा, सुश्री लता देवल, अंजना मुवेल आदि सहित अन्यजन उपस्थित थे। समारोह का सफल संचालन एसोसिएशन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शरतचन्द्र शास्त्री ने किया एवं अंत में आभार एसोसिएशन के जिला मुख्य आयुक्त डॉ. केके त्रिवेदी ने माना। समारोह बाद सभी के लिए सहभोज का भी आयोजन किया गया।


भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक की अनुसंशा पर जिले में मोर्चों के प्रभारी बनाए गए, दी गई शुभकामनाएं


झाबुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की सहमति एवं भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक की अनुसंशा पर जिले में गठित विभिन्न मोर्चा के प्रभारी नियुक्त किए गए है। जानकारी देते हुए भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोहर मोदी ने बताया कि जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रभारी कृष्णपालसिंह गंगाखेड़ी, भाजपा किसान मोर्चे के प्रभारी दौलत भावसार, भाजपा अजजा मोर्चा के प्रभारी शैलेन्द्रसिंह सोलंकी, भाजपा महिला मोर्चा प्रभारी श्रीमती दुर्गाबेन पडियार, भाजपा अजा मोर्चा प्रभारी ओमजी शर्मा एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रभारी विश्वनाथ सोनी को मनोनीत किया गया है। सभी को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए हर्ष व्यक्त किया गया है।


भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पं. गणेशप्रसाद उपाध्याय एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ओच्छबलाल जैन हुए मनोनीत, दी गई शुभकामनाएं


झाबुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की सहमति से भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनुराग प्यासी ने प्रदेश के सभी जिलों में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक मनोनीत किए है। जिसमें झाबुआ जिले का संयोजक वरिष्ठ पं. गणेशप्रसाद उपाध्याय को बनाया गया है। इसी प्रकार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की सहमति से सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर ने प्रदेश के जिलों में संयोजकों के मनोनयन के क्रम में झाबुआ जिले से संयोजक वरिष्ठ ओच्छबलाल जैन को मनोनीत किया है। ज्ञातव्य रहे कि पं. गणेशप्रसाद उपाध्याय वर्तमान में जिले की कई साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाओं के वरिष्ठ मार्गदर्शक एवं परामर्शदाता के रूप में कार्यरत है। वहीं ओएल जैन भी पूर्व में जिला भाजपा से जुड़े होकर सहकारित के क्षेत्र में वर्षों तक कार्य कर चुके है। दोनो कोे अनुभवो के आधार पर उनका यह मनोनयन किया गया है।


दी गई शुभकामनाएं

दोनो नव-मनोनीत जिला संयोजक पं. उपाध्याय एवं श्री जैन को भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर, रतलाम-झाबुआ-आलीराजपुर सांसद गुमानसिंह डामोर, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक, जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी, कृष्णपालसिंह गंगाखेड़ी एवं गौरव खंडेलवाल, पूर्व विधायकद्वय सुश्री निर्मला भूरिया पेटलावद एवं शांतिलाल बिलवाल झाबुआ, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दौलत भावसार तथा शैलेष दुबे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र यादव एवं राजेन्द्र उपाध्याय, जिला मंत्री संगीता पलासिया एवं विश्वनाथ सोनी, जिला कार्यालय मंत्री मनोहर मोदी, जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चौहान, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनू विश्वकर्मा, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनिता गोविन्द अजनार आदि सहित समस्त भाजपाईयों ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए हर्ष व्यक्त किया है।


भायजुमो झाबुआ मंडल के नवीन पदाधिकारी और सदस्यों का भाजपा जिला कार्यालय पर हुआ स्वागत कार्यक्रम, आतिश्बाजी कर रैली निकाली गई


jhabua news
झाबुआ। भारतीय जनता युवा मोर्चा के झाबुआ मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का गठन भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चौहान की अनुसंशा पर भाजयुमो मंडल झाबुआ अध्यक्ष शक्तिसिंह देवड़ा ने किया है। सभी नव-मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत समारोह भाजपा जिला कार्यालय पर 13 मई, शुक्रवार शाम 6.30 बजे से रखा गया। जानकारी देते हुए भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चौहान एवं भाजपा मंडल झाबुआ अध्यक्ष अंकुर पाठक तथा मंडल महामंत्री और पार्षद जुवानसिंह गुंडिया उपस्थित थे। जिसमें नव-मनोनीत पदाधिकारियों में मंडल अध्यक्ष शक्तिसिंह देवड़ा के नेतृत्व में मंडल महामंत्री अभिजीतसिंह बेस (अभिमन्यु) एवं अर्पित मचार, मंडल उपाध्यक्ष चिराग लखारा, लवेश सोनी, हर्षवर्धनसिंह राठौर एवं गयेश पंचाल, मंडल कोषाध्यक्ष अंकित कोठारी, मंडल मंत्री मयंक कहार, आशीष भूरिया, राकेश केवट एवं गिरीश गुर्जर करडावद, आईटी सेल धर्मेंद्र मातरिया, सोशल मीडिया यश चौहान तथा कार्यालय मंत्री विकास पडियार के साथ कार्यकारिणी सदस्यों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। संचालन झाबुआ मंडल अध्यक्ष श्री देवड़ा ने किया।


राजवाड़ा पर लगाए पार्टी और संगठन के नारे

बाद सभी ने भाजपा जिला कार्यालय के बाहर आतिशबाजी कर यहां से दो पहिया वाहन रैली निकालते हुए सभी राजवाड़ा पर एकत्रित हुए। यहां भाजपा एवं भाजयुमो जिंदाबाद के नारों के साथ सभी ने एक-दूसरे को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल मंत्री राजेश थापा राजूभाई, भाजयुमो के जिला पालिसी एवं रिसर्च प्रभारी उमंग जैन सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।


थांदला कॉलेज के प्रोफेसर ने दिया उन्हें व परिवार को जान से मारने की धमकी का आवेदन

  • खिलाड़ियों ने लगाया प्रोफेसर पर खेल का मैदान खराब करने व अभद्र व्यवहार का आरोप

थांदला। स्थानीय दशहरा मैदान खेल योगा एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों के संचालन के लिए नगर के बीच का एक मात्र मैदान होने से नगर के अधिकांश खिलाड़ी खेल एवं योगासन करने यही आते है वही अधिकांश नागरिकों के लिए प्रातः व सायं काल टहलने के लिए भी यह उपयुक्त मैदान है। नगर परिषद के  राष्ट्रीय, धार्मिक व राजनैतिक आयोजन के लिए भी यह श्रेष्ठ विकल्प है लेकिन इन्ही आयोजन से यहाँ आसपास रहने वाले परेशान भी होने लगे है। दशहरा मैदान पर चारों तरफ दीवाल खड़ी की गई है वही कॉलोनियों में आने - जाने के मार्ग के लिए इसे कुछ स्थानों से तोड़ा भी दिया गया है। इधर खिलाड़ियों के द्वारा क्रिकेट जैसे खेल में बॉल के बार बार सीमा रेखा के बाहर जाने से ग्राउंड के निकट बने घरवालों व दुकानदारों को परेशानी होना लाजमी है जिसे लेकर कभी बड़ा विवाद भी होने लगा है।  हाल ही में कुछ खेल प्रेमी युवाओं ने थांदला पुलिस थाना पहुँच कर थांदला कॉलेज के प्रोफेसर पीटर डोडियार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए उन पर अमर्यादित भाषा बोलने व ग्राउंड को गंदा करने का आरोप लगाया है वही थांदला कॉलेज के प्रोफेसर ने भी क्रॉस आवेदन देते हुए उल्टा उन सभी युवाओं पर उन्हें व उनके परिवार पर गाली गलौच, मारपीट करने व जान से मारने तक का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत प्रतिलिपि उन्होने  सपत्नीक रोशनी डोडियार के साथ मिलकर महिला मानवाधिकार आयोग, जिला पुलिस अधीक्षक एवं स्थानीय एसडीएम को भी की है। इस मामले में प्रोफेसर ने प्रदीप डावर, दिनेश निनामा, राजेश चौहान, अश्विन मेडा , सुनील चरपोटा , रवि खराड़ी, अनुराग बामणिया, गजेंद्र पाटीदार, अनिल सतोगीय, अमित दुबे, कमल भूरिया एवं साथियों पर आरोप लगाए है वही इन युवाओं द्वारा प्रोफेसर पर अमानवीय बर्ताव की शिकायत की गई है। थांदला पुलिस थाना प्रभारी ने कहा कि मामला खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन व कॉलेज के प्रोफेसर की सुरक्षा का है इसलिए दोनों पहलुओं पर विचार करते हुए दोनों  पक्षकारों के बयान लेकर न्यायोचित कार्यवाही की जाएगी।


थांदला विधायक द्वारा निःशुल्क जल सेवा को टैंकर से कांग्रेस पार्षद व कार्यकर्ता पहुँचा रहे नागरिकों तक


jhabua news
थांदला। थांदला मेघनगर विधायक वीरसिंह भूरिया आमजनों की समस्याओं के निराकरण को लेकर हमेशा सक्रिय रहते है। अंचल में विद्युतीकरण डीपी का मामला हो या फिर शासन की योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुँचानें के कार्य हो या फिर समाजिक धार्मिक आयोजन वे हमेशा हर वर्ग के साथ खड़े नजर आते है। उनकी जनता की सेवा में समर्पित योजना है निःशुल्क पेय जल योजना जो वे ग्रीष्मकालीन समय में पूरे अंचल में अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से पूर्ण करते आ रहे है। थांदला नगर में नगर परिषद उपाध्यक्ष मनीष बघेल, पूर्व पार्षद व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुधीर भाभर, नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौड़, पार्षद आनंद चौहान, कादर शेख, अलीहुसैन  पटवारी, विकास रावत, राजेश जैन (काऊ भैया), कमालुद्दीन शेख आदि के प्रयासों से नगर के हर वार्ड में टैंकरों के माध्यम से पानी की सप्लाई की जा रही है। अनेक वार्ड वासी तो पीने के पानी के लिए विधायक के टैंकरों का इंतजार करते रहते है वही अनेक जन अपने वार्ड पार्षद व अन्य समाजसेवी कार्यकर्ताओं को पानी के लिए सूचना भी देते है। नगर की जनता कहने लगी है कि इतने वर्षों में अनेक बार सांसद व विधायक निधि से जनता की सेवा के लिए टैंकर तो दिए जाते है लेकिन उनका उपयोग अधिकांश निजी ही होता है लेकिन विधायक वीरसिंह भूरिया ने इस मिथक को तोड़ते हुए प्रतिवर्ष नगर की जनता की प्यास बुझाने का पुण्यार्जन किया है इसके लिए वे धन्यवाद के अधिकारी है। उल्लेखनीय है कि वीरसिंह भूरिया पहले ऐसे विधायक है जो क्षेत्र की जनता के बीच अपने कार्यकाल शुरू होने के बाद से ही हर ग्रीष्मकाल में निःशुल्क जल प्रदान करते आ रहे है जिससे नगरीय वार्डों के अलावा अनेक ग्रामीण क्षेत्रों में जनता को पानी के त्रास से राहत मिली है।

कोई टिप्पणी नहीं: