प्रयागराज : इंदिरा भवन व्यापार मंडल का हुआ गठन, इरशाद बने अध्यक्ष - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शनिवार, 7 मई 2022

प्रयागराज : इंदिरा भवन व्यापार मंडल का हुआ गठन, इरशाद बने अध्यक्ष

  • - नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत हुआ 

indira-vyapar-mandal-prayagraj
प्रयागराज:  इंदिरा भवन व्यापार मंडल प्रयागराज की बैठक आज शनिवार को जनपद कार्यालय इंदिरा भवन में हुई। बैठक में सर्वसहमति से इंदिरा भवन व्यापार मंडल का गठन हुआ, जिसमे व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोo इरशाद, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अनवार खान, उपाध्यक्ष आशीष अरोरा, महामंत्री मेराज खान, मंत्री मोo शाकिब(असरावे), कोषाध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, संगठन मंत्री विपिन वहाल तथा कार्यकारिणी सदस्य फैसल उस्मानी, अमीरुल हमीद व आशिफ को चुना गया। मीडिया प्रभारी विभु अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर अध्यक्ष मोo इरशाद ने कहा कि इंदिरा भवन व्यापार मंडल का गठन करने का उद्देश्य व्यापारियों को जोड़ना है साथ ही व्यापारी वर्ग को सम्मान उनको सुविधाएं आदि भी दिलाये जाने का प्रयास रहेगा। वहीं नवनियुक्त अन्य पदाधिकारियो ने बताया कि हमारा संगठन व्यापारियों की समस्याओं को जिला प्रशासन व शासन के समक्ष रखकर उनका निस्तारण कराने में हमेशा सहयोग करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: