दिल्ली के मुंडका में लगी भीषण आग, 16 की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शनिवार, 14 मई 2022

दिल्ली के मुंडका में लगी भीषण आग, 16 की मौत

fire-in-mundka-delhi-16-died
नयी दिल्ली, 13 मई, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार को एक इमारत में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर 16 लोगों की मौत हो जाने की सूचना है। दमकल विभाग ने इसकी जानकारी दी है। दिल्ली अग्निशमन विभाग के मुताबिक, उन्हें शाम के करीब 4:40 बजे आग लगने की घटना की सूचना मिली। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 24 गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई हैं। दमकल विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पश्चिमी दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास आग लगने की एक बड़ी घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। इसमें आगे भी इजाफा होने की संभावना है। बचाव अभियान जारी है क्योंकि घटनास्थल पर कई क्योंकि बचाव अभियान के दौरान और लोगों के फंसे होने की आशंका है। आग एक गोदाम में लगी है। हालांकि, आग लगने की वजह का अभी पता नहीं लग पाया है।

कोई टिप्पणी नहीं: