भारत पहली बार थॉमस कप के फ़ाइनल में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 14 मई 2022

भारत पहली बार थॉमस कप के फ़ाइनल में

india-homas-cup-final
बैंकाक, 13 मई, भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने एचएस प्रणय के निर्णायक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन की बदौलत डेनमार्क को शुक्रवार को 3-2 से हराकर पहली बार थॉमस कप के फ़ाइनल में प्रवेश करने के साथ ही इतिहास रच दिया। भारतीय टीम इससे पहले 1952, 1955 और 1979 में सेमीफाइनल में पहुंची थी। भारत का खिताब के लिए रविवार को होने वाले फ़ाइनल में इंडोनेशिया से मुकाबला होगा। भारतीय टीम 43 साल के अंतराल के बाद सेमीफाइनल में खेल रही थी। प्रणय ने रेस्मस गेमके के खिलाफ पहला गेम हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए 13-21, 21-9, 21-12 से जीत हासिल की और भारत को फ़ाइनल में पहुंचा दिया। 

कोई टिप्पणी नहीं: