के वी थॉमस कांग्रेस से निष्कासित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

गुरुवार, 12 मई 2022

के वी थॉमस कांग्रेस से निष्कासित

k-v-thomas-suspended-from-congress
तिरुवनंतपुरम,12 मई, कांग्रेस ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री के वी थॉमस को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बृहस्पतिवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया। केरल प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुख के. सुधाकरन ने कहा कि थॉमस को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की सहमति से पार्टी से निष्कासित किया गया है। पार्टी सूत्रों ने यहां बताया कि सुधाकरन ने इस संबंध में घोषणा राजस्थान के उदयपुर में की जहां कांग्रेस का तीन दिवसीय ‘चिंतन शिविर’ शुक्रवार से शुरू हो रहा है। गौरतलब है कि थॉमस ने कोच्चि में उपचुनाव के संबंध में आयोजित एक बैठक में माकपा नेता एवं केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के साथ मंच साझा किया जिसके कुछ घंटों के बाद कांग्रेस ने उनके खिलाफ यह कार्रवाई की है।

कोई टिप्पणी नहीं: