मधुबनी : RPCR लैब के कुशल संचालन को लेकर जिला प्रशासन गंभीर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

बुधवार, 4 मई 2022

मधुबनी : RPCR लैब के कुशल संचालन को लेकर जिला प्रशासन गंभीर

  • लैब टेक्नीशियन की बहाली को लेकर डीएम की उपस्थिति में आयोजित हुई इंटरव्यू।

,lab-echnician-inervew-madhubani
मधुबनी, जिलाधिकारी अमित कुमार द्वारा जिले के रामपट्टी अवस्थित नवनिर्मित पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के भवन में संचालित आर टी पी सी आर लैब के कुशल संचालन हेतु लैब टेक्नीशियन की अंतरविक्षा(इंटरव्यू) ली गई। गौरतलब हो कि एकमात्र पद के लिए कुल दस अभ्यर्थियों के आवेदन प्राप्त हुए थे। चयनित अभ्यर्थी से ग्यारह महीने की संविदा पर कार्य लिया जाएगा। उसके बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना की आवश्यकतानुसार  आगे संविदा बढ़ाई जा सकेगी। अंतरविक्षा बोर्ड में सिविल सर्जन, मधुबनी डॉ. सुनील कुमार झा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, स्वास्थ्य, मधुबनी दयानिधि पाण्डेय, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, मधुबनी डॉ. आर. के. सिंह, डॉ. विनोद कुमार झा शामिल थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: