पंजाबी लेखिका सुल्ताना बेगम का निधन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 28 मई 2022

पंजाबी लेखिका सुल्ताना बेगम का निधन

punjabi-writer-sultana-begum-died
पटियाला, 28 मई, प्रख्यात पंजाबी लेखिका सुल्ताना बेगम का शुक्रवार की रात को मोहाली जिले के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थीं। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। बेगम का जन्म 1949 में हुआ था। पंजाबी और उर्दू में एम.ए करने के बाद उन्होंने भारतीय रंगमंच में पीएचडी की। बेगम ने फारसी भाषा में डिप्लोमा भी किया था। उन्होंने मोहाली में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के साथ भी काम किया था। वह पंजाबी भाषा में साहित्यिक व्यंग्य लिखने वाली पहली महिला थीं। पंजाब विश्वविद्यालय ने उन्हें 'प्रोफेसर जोगा सिंह' पुरस्कार से सम्मानित किया था। पंजाब लोक विरासत अकादमी के अध्यक्ष गुरभजन सिंह गिल ने बेगम के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: