एलपीजी दरों को लेकर राहुल ने केंद्र पर साधा निशाना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

सोमवार, 9 मई 2022

एलपीजी दरों को लेकर राहुल ने केंद्र पर साधा निशाना

rahul-gandhi-aack-cener-for-lpg-hike
नयी दिल्ली 08 मई, सांसद एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि को लेकर रविवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। श्री गांधी ने ट्वीट किया , “ कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के कार्यकाल में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 410 रुपये थी, जबकि मौजूदा भारतीय जनता पार्टी शासन में 999 रुपये है।” उन्होंने कहा , “ गरीब और मध्यम वर्ग के भारतीय परिवारों के कल्याण के लिए केवल कांग्रेस ही काम करती है। यह हमारी आर्थिक नीति का मूल है।” शनिवार को रसोई गैस के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गयी। कांग्रेस ने सरकार से एलपीजी की कमीतें वर्ष 2014 के स्तर पर लाये जाने की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं: