झारखंड : बोकारो के इंडियन बैंक से लूट के मामले में चार गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 30 जून 2022

झारखंड : बोकारो के इंडियन बैंक से लूट के मामले में चार गिरफ्तार

4-arrested-in-bokaro-loot
बोकारो, 20 जून, झारखंड में बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ के पास स्थित इंडियन बैंक से बुधवार को इंडियन बैंक से लूट के मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार कर बीस लाख रुपए बरामद कर लिया गया है। बोकारो के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा ने आज यहां बताया कि बैंक लूट कांड में संलिप्त बिहार राज्य के नालंदा जिला के लहरिया थाना क्षेत्र के लहरिया निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र सिंह, पटना जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के आनंद बाजार पावर हाउस निवासी 21 वर्षीय आशीष कुमार, झारखण्ड के धनबाद जिला के जोरापोखर थाना क्षेत्र के भौरा बाजार निवासी 32 वर्षीय दिनेश यादव, सुदामडीह थाना क्षेत्र के 26 वर्षीय शुभम यादव को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से पुलिस ने तीन पिस्टल और 17 जिंदा कारतूस बरामद किया है । 

कोई टिप्पणी नहीं: