बुमराह बने भारत के 36वें टेस्ट कप्तान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 30 जून 2022

बुमराह बने भारत के 36वें टेस्ट कप्तान

bumrah-appointed-36th-test-captain
बर्मिंघम, 30 जून, भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाले पांचवे टेस्ट से बाहर कर दिया गया है। उनकी अनुपस्थिति में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम की कप्तानी करेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 28 वर्षीय बुमराह के लिए यह कप्तानी करने का पहला मौक़ा होगा। इससे पहले उन्होंने किसी भी स्तर पर कप्तानी नहीं की हैं। इसके अलावा वह पिछली सदी में कपिल देव के बाद भारत का नेतृत्व करने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बनेंगे। बीसीसीआई ने इस बात की भी पुष्टि की कि ऋषभ पंत टीम के उपकप्तान होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: