ठाणे में कोविड-19 के 543 नए मामले - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 12 जून 2022

ठाणे में कोविड-19 के 543 नए मामले

543-covid-thane
ठाणे (महाराष्ट्र), 12 जून, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 543 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,13,653 हो गई। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के ये नए मामले शनिवार को सामने आए। इससे पहले शुक्रवार को जिले में 531 नए मामले सामने आए थे जबकि बृहस्पतिवार को संक्रमण के 513 नए मामले आए। जिले में लगातार तीसरे दिन संक्रमण के नए मामलों की संख्या 500 से अधिक रही। इस दौरान संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 11,895 बनी हुई है। ठाणे में कोविड-19 से मृत्युदर 1.67 प्रतिशत है।

कोई टिप्पणी नहीं: