पटना 1 जुन 2022, राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र चौहान,प्रधान महासचिव नरेश महतो,राष्ट्रीय महासचिव कुंदन सिंह एव राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जम्मू काश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो० भीम सिंह के निधन पर दुख जताते हुये गहरा शोक सम्वेदना प्रकट किया है। उनके निधन से देश के राजनीतिक क्षेत्र मे अपूरणीय क्षति हुई है। मोर्चा नेताओं ने शोक संदेश मे कहा कि प्रो० भीम सिंह प्रखर वक्ता,कुशल राजनेता एव उच्य कोटि के समाजसेवी थे। जम्मू काश्मीर के नवनिर्माण मे उनका अहम योगदान था। वे राजनेता के अलावे एक अच्छे लेखक भी थे। उन्होंने सदैव जम्मू काश्मीर से धारा 370 हटाये की मांग की। पैथर्स पार्टी का गठन कर उन्होंने जम्मू कश्मीर के विकास मे अपना अमूल्य योगदान दिया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
बुधवार, 1 जून 2022
प्रो भीम सिंह के निधन से देश के राजनीतिक क्षेत्र मे अपूरणीय क्षति।
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें