कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस से निलंबित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 12 जून 2022

कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस से निलंबित

kuldeep-bishnoi-suspended-from-congress
नयी दिल्ली 11 जून, कांग्रेस ने हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के लिए क्रॉसिंग वोट करने वाले अपने विधायक कुलदीप बिश्नोई को पार्टी के सभी पदों से निलंबित कर दिया गया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया की पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने श्री बिश्नोई को तत्काल प्रभाव से सभी पदों से हटा दिया है। श्री बिश्नोई पार्टी की सर्वोच्च निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति के भी सदस्य थे और उन्हें वहां से भी निलंबित कर दिया गया। पार्टी श्री बिश्नोई की विधानसभा की सदस्यता खत्म करने के लिए भी विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि श्री बिश्नोई के क्रॉस वोटिंग की वजह से कांग्रेस के राज्यसभा के प्रत्याशी अजय माकन हरियाणा से चुनाव हारे हैं इसलिए पार्टी ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

कोई टिप्पणी नहीं: