मोतिहारी : भूमि विहीन परिवार को पर्चा वितरण समारोह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 23 जून 2022

मोतिहारी : भूमि विहीन परिवार को पर्चा वितरण समारोह

land-distrbution
मोतिहारी. जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण के निर्देशानुसार अभियान बसेरा के तहत बास भूमि विहीन परिवार को सरकारी जमीन बंदोबस्ती पर्चा वितरण समारोह का आयोजन अपर समाहर्ता कार्यालय, मोतिहारी में किया गया.अपर समाहर्ता, श्री अनिल कुमार की उपस्थिति में तिरकौलिया अंचल में 17 एवं मोतिहारी सदर अंचल में 13 यानी कुल 30 सुयोग्य श्रेणी के भूमिहीन/ आवास विहीन लाभुकों के बीच जमीन बंदोबस्ती पर्चा वितरण किया गया. इस अवसर पर भूमि उप समाहर्ता, सदर मोतिहारी, अंचलाधिकारी तिरकौलिया एवं मोतिहारी सदर, राजस्व पदाधिकारी, मोतिहारी एवं तिरकौलिया अंचल के साथ-साथ संबंधित  महिला/ पुरुष लाभार्थी उपस्थित थे.

कोई टिप्पणी नहीं: