मधुबनी : राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा ,परशुराम सेवा संस्थान की बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 5 जून 2022

मधुबनी : राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा ,परशुराम सेवा संस्थान की बैठक

  • बैठक में प्रखण्ड अध्यक्ष उपस्थित हुए।।

brahaman-mahasabha-meeing-madhubani
मधुबनी (फ़िरोज़ आलम) सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बेनीपट्टी में 12 जून को काली मंदिर और 13 जून को जयनगर बड़ी दुर्गा स्थान में प्रखण्ड स्तरीय कार्यक्रम किया जायेगा और इसी माह में सभी प्रखंडों की बैठक उसी प्रखण्ड में किया जाएगा। साथ साथ ब्राह्मण जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह करने का भी निर्णय लिया गया जो अनुमंडल स्तर पर किया जायेगा , जिसकी तिथि प्रखंडो की बैठक के बाद निर्धारित किया जायेगा।। ग्राम पंचायत के वार्ड वार्ड में अनिवार्य सदस्यता अभियान भी स्थापना दिवस 21 जून से प्रारंभ किया जायेगा।। सर्वप्रथम मधुबनी दरभंगा जिला के सभी 20 विधानसभा क्षेत्र में किया जायेगा।। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में अभी झंझारपुर विधानसभा में सफलतापूर्वक पूरा किया जा रहा है। बैठक में जिला प्रधान महासचिव मदनकान्त झा , उपाध्यक्ष नवीन कुमार झा, बेनीपट्टी प्रखण्ड अध्यक्ष भवानंद झा, जयनगर गोपाल कुमार झा, झंझारपुर जिला अध्यक्ष आनन्द कुमार झा, झंझारपुर विधानसभा संयोजक आत्माराम ठाकुर, मधुबनी विधानसभा सदस्यता प्रभारी मिथिलेश झा, सर्वेक्षण प्रभारी संतोष कुमार झा, हरिश्चन्द्र चौधरी, चंदन झा, सुधीर मिश्रा, प्रदीप झा आलोक झा सहित कई ब्राह्मणों ने विचार रखा।।

कोई टिप्पणी नहीं: