मधुबनी : यूनिसेफ द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 जून 2022

मधुबनी : यूनिसेफ द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

pulse-polio-unicef-madubani
मधुबनी, जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में जिले में आगामी 19 से 25 जून के दौरान संचालित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर आज बाल विकास परियोजना  कार्यालय में यूनिसेफ द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पल्स पोलियो अभियान के अतिरिक्त जिले में बाढ़ पूर्व तैयारी एवम प्रत्युत्तर विषय, जीवन प्रमाणीकरण एवं  सामाजिक अंकेक्षण संबंधी विषयों पर भी विशेष जानकारी दी गई।  उक्त कार्यक्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस शोभा सिन्हा, यूनिसेफ के डिस्ट्रिक्ट कंसलटेंट कमल कांत सहित जिले की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका और आंगनवाड़ी केंद्रों की सेविकाएं शामिल हुईं।

कोई टिप्पणी नहीं: