चीन ने अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए अंतरिक्षयात्रियों का दल भेजा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 6 जून 2022

चीन ने अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए अंतरिक्षयात्रियों का दल भेजा

china-sent-space-team-for-space-station
बीजिंग/जिउक्वान, पांच जून, चीन ने पृथ्वी का चक्कर लगा रहे देश के स्थायी अंतरिक्ष स्टेशन पर निर्माण कार्य को पूरा करने के उद्देश्य से रविवार को तीन अंतरिक्षयात्रियों के दल को रवाना किया। अंतरिक्षयात्रियों चेन डोंग, लियू यांग और कै शुझे को लेकर जा रहे शेनझोउ-14 अंतरिक्ष यान को उत्तर पश्चिमी चीन के जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से प्रक्षेपित किया गया। तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए तीनों अंतरिक्षयात्री ग्राउंड टीम के साथ सहयोग करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: