मदरसा प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 2 जून 2022

मदरसा प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

fraud-case-against-madarsa-board
प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश), दो जून, जिले की थाना नगर कोतवाली पुलिस ने अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की तहरीर पर बुधवार देर शाम एक मदरसा प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस उपाधीक्षक (नगर) अभय पांडेय ने बताया कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एसएन तिवारी का आरोप है कि विकास खंड शिवगढ़ स्थित मदरसा दारुल उलूम कायदे मिल्लत के प्रबंधक तहसीन रजा ने उनका फर्जी हस्ताक्षर बना कर अनुदान के लिए फ़ाइल शासन को भेजी थी। पांडेय ने बताया कि शासन से फ़ाइल वापस आने पर उक्त धोखाधड़ी का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मदरसा प्रबंधक तहसीन रजा के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं: