मधुबनी : बाढ़ पूर्व तैयारियो को लेकर उन्मुखीकरण कार्यक्रम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 23 जून 2022

मधुबनी : बाढ़ पूर्व तैयारियो को लेकर उन्मुखीकरण कार्यक्रम

madhubani-flood-relief
मधुबनी, जिला पदाधिकारी मधुबनी  के निर्देश के आलोक में बाढ़ पूर्व तैयारियो को लेकर आज भी उन्मुखीकरण कार्यक्रम किया गया। डीपीआरसी सुधांशु शेखर झा नोडल DPRC, मधुबनी के अध्यक्षता में आज दिनांक 23 जून 2022 को नगर भवन सह डीपीआरसी  कार्यलय  के प्रांगण में जिला पञ्चायत संसाधान केंद्र के संदर्भ व्यक्ति  को बाढ़ पूर्व तैयारी एवं प्रत्युत्तर में इनकी भूमिका विषय पर संवेदीकरण किया गया तथा प्रखंड स्तर पर बाढ़ पूर्व तैयारी के लिए की जाने वाली कार्य की कार्ययोजना भी  द्वारा बनाई गई। प्रशिक्षण में कमलेश कुमार, विकाश कुमार मिश्र, निकेश कुमार, गणेश कुमार साहू रजनीश कुमार चंद्रदेव कुमार  पूर्व तैयारी एवं प्रत्युत्तर में स्थानीय स्तर पर की जाने वाली कार्यों पर विस्तृत चर्चा किए, BIAG/यूनिसेफ के जिला समन्वयक कमल कामत ने बाढ़ पूर्व तैयारी एवं रिस्पॉन्स में  जिला पंचायती राज संसाधन केन्द्र के संदर्भ व्यक्ति की भूमिका पर चर्चा किए जिसमे प्रखंड एवं पञ्चायत स्तर पर कार्यरत कार्यपालक सहायक द्वारा समुदाय स्तर की बाढ़ पूर्व तैयारी में जनप्रतिनिधि को प्रशिक्षण कर पुख्ता बाढ़ पूर्व तैयारी कराने में सहयोग करने के विषय में जानकारी दिए प्रशिक्षण में  तकनीकि सहयोग युनिसेफ बिहार तथा बिहार इंटर एजेंसी ग्रुप द्वारा किया किया।

कोई टिप्पणी नहीं: