विश्व साइकिल दिवस पर प्रधानमंत्री ने कहा महात्मा गांधी से लें प्रेरणा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 3 जून 2022

विश्व साइकिल दिवस पर प्रधानमंत्री ने कहा महात्मा गांधी से लें प्रेरणा

modi-on-world-bicycle-day
नयी दिल्ली, तीन जून, विश्व साइकिल दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों से आग्रह किया कि टिकाऊ और स्वस्थ जीवन-शैली के लिए वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से प्रेरणा लें। मोदी ने साइकिल चलाते हुए महात्मा गांधी की एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की और लिखा, "लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट (लाइफ) यानी पर्यावरण के लिए जीवन-शैली। आज विश्व साइकिल दिवस है और इस अवसर पर टिकाऊ व स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा महात्मा गांधी से बेहतर भला और कौन दे सकता है।" ज्ञात हो कि हर वर्ष तीन जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को साइकिल से होने वाले फायदों के बारे में जागरूक करना हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अप्रैल 2018 में, तीन जून को विश्व साइकिल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था।

कोई टिप्पणी नहीं: