मुंबई, 20 जुलाई, दक्षिण भारतीय अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु ने अक्षय कुमार के साथ अपने सुपरहिट गाना ऊ अंटावा डांस किया है। अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' में सुपरहिट सॉन्ग 'ऊ अंटावा' समांथा रुथ प्रभु पर फिल्माया गया था। इस गाने को बेहद लोकप्रियता हासिल हुई थी।समांथा रुथ प्रभु हाल ही में करण जौहर के कॉफी विद करण सीजन 7 में अक्षय कुमार के साथ पहुंचीं। अक्षय कुमार और समांथा रुथ प्रभु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है जिसमें दोनों जमकर डांस कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि समांथा रुथ प्रभु, अक्षय कुमार के साथ ऊ अंटावा सॉन्ग के अपने सिग्नेचर स्टेप कर रही हैं। अक्षय भी उनके साथ इस गाने पर डांस कर रहे हैं।अक्षय और समांथा इस गाने पर डांस को खूब इंजॉय कर रहे हैं।
बुधवार, 20 जुलाई 2022

समांथा रुथ प्रभु ने ऊ अंटावा गाना पर किया डांस
Tags
# मनोरंजन
# सिनेमा
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
सिनेमा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें