जम्मू कश्मीर में चुनाव के बारे में निर्णय निर्वाचन आयोग लेगा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 19 जुलाई 2022

जम्मू कश्मीर में चुनाव के बारे में निर्णय निर्वाचन आयोग लेगा

ec-will-take-decision-elections-in-jammu-and-kashmir
नयी दिल्ली 19 जुलाई, केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराना निर्वाचन आयोग का विशेषाधिकार है और चुनाव कब होंगे इसका निर्णय आयोग ही लेगा। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा में एक लिखित जवाब में कहा कि चुनाव कार्यक्रम के बारे में निर्णय लेना निर्वाचन आयोग का विशेषाधिकार है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जम्मू कश्मीर के लिए एक परिसीमन आयोग का गठन किया था जिसने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। केन्द्र शासित प्रदेश में स्थिति को सामान्य बनाये जाने से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि आतंकवाद से संबंधित घटनाओं में कमी आयी है और ये कम होकर वर्ष 2020-21 में 473 पर आ गयी हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: