मधुबनी : वज्रपात से मृतक के आश्रित को अनुग्रह अनुदान राशि - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 9 जुलाई 2022

मधुबनी : वज्रपात से मृतक के आश्रित को अनुग्रह अनुदान राशि

madhubani-dm
मधुबनी, जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा के निर्देश के आलोक में अंचलाधिकारी फुलपरास ने 13 मई 2022 को वज्रपात से मृतक रणबीर साहू ,सुदिमाहि पंचायत,रामनगर एवम सियाराम सदाय,सिजौलिया पंचायत, गोढियारी के निकटतम आश्रित  को अनुग्रह अनुदान राशि के रूप में  चार-चार लाख का चेक सौपा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि आपदा पीड़ितों को हर हाल में ससमय राहत उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करे। गौरतलब हो कि इस वर्ष अबतक 5 व्यक्तियों की मृत्यु वज्रपात से हुई है,जिसमे 4 व्यक्तियों को चार-चार लाख की राहत राशि उपलब्ध करवा दी गई है। जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में  बेनीपट्टी के मृतक को भी शीघ्र ही राहत राशि उपलब्ध  करवाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: