नयी दिल्ली, 21 जुलाई, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू दूसरे दौर की मतगणना के बाद भारत की नयी महामहिम बनने के और करीब आ गयी हैं। श्रीमती मुर्मू ने दूसरे दौर में 10 राज्यों की मतगणना पूरी होने तक 4,83,299 वोट हासिल किये हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंदी विपक्ष के यशवंत सिन्हा को 1,89,876 वोट मिले हैं। श्रीमती मुर्मू को जहां 10 राज्यों के 1138 विधायकों में से 809 ने वोट दिया है, वहीं श्री सिन्हा को दूसरे दौर में 329 विधायकों के वोट प्राप्त हुए हैं। उल्लेखनीय है कि जिन राज्यों में वोटों की गिनती हुई उनमें आंध्र प्रदेश, जहां मुर्मू को लगभग सभी वोट मिले, इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और झारखंड शामिल हैं।
गुरुवार, 21 जुलाई 2022
दूसरे दौर की मतगणना के बाद मुर्मू आगे
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें