पुरी में रथयात्रा की धूम , लाखों की संख्या में उमड़े श्रद्धालु - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 1 जुलाई 2022

पुरी में रथयात्रा की धूम , लाखों की संख्या में उमड़े श्रद्धालु

rath-yatra-celebrated-in-puri
पुरी 01 जुलाई, चार धामों में से एक विश्वप्रसिद्ध पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में वार्षिक रथयात्रा के मौके पर शुक्रवार को देश-विदेश से लाखों की श्रद्धालु यहा पहुंचे भगवान जगन्नाथ, भगवान बलवद्र और देवी सुभद्रा की रथयात्रा में शामिल हुए। बारहवीं शताब्दी के इस ऐतिहासिक मंदिर के सामने ‘बड़ा डंडा’ (ग्रैंड रोड) के रूप में जाने जाने वाले तीन किलोमीटर लंबे सड़क पर तिल धरने को भी जगह नजर आयी। मंदिर के सेवकों ने जैसे ही भगवान जगन्नाथ्र , भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों को बाहर निकाला , समूचा माहौल ‘जय जगन्नाथ’, ‘हरिबोल’ के उदघोष से गूंज उठा।

कोई टिप्पणी नहीं: