योगी ने राम दरबार में लगायी हाजिरी,मंदिर निर्माण का लिया जायजा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 31 जुलाई 2022

योगी ने राम दरबार में लगायी हाजिरी,मंदिर निर्माण का लिया जायजा

yogi-made-attendance-at-ram-darbar
अयोध्या 31 जुलाई, रामजन्म भूमि आंदोलन के नायक स्वर्गीय रामचन्द्र परमहंस दास की पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि देने राम की नगरी अयोध्या पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रसिद्ध हनुमान गढ़ी और रामलला के दरबार में जाकर दर्शन पूजन किया और भव्य राममंदिर के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। भगवान राम की तपोस्थली चित्रकूट में चल रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में भाग लेने के पहले श्री याेगी आज अपरान्ह अयोध्या पहुंचे और हेलीपैड से सीधे हनुमान गढ़ी पहुंचे जहां उन्होने राम भक्त हनुमान की आरती उतारी और प्रदेश के विकास की कामना की। श्री योगी बाद में रामलला के अस्थायी मंदिर गये और दर्शन पूजन किया और राम जानकी की आरती उतार कर वंदना की। बाद में मुख्यमंत्री का काफिला राम जन्मभूमि स्थल की ओर बढ़ चला जहां उन्होने मंदिर निर्माण के कार्यो का बारीकी से अवलोकन किया और अधिकारियों का जरूरी दिशा निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने रामचन्द्र परमहंस दास की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हे भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की और दिगंबर अखाड़ा में साधु संतों से मुलाकात की। 

कोई टिप्पणी नहीं: