मधुबनी : जिला कांग्रेस ने तिरंगा पदयात्रा कर गांधी जी को माल्यार्पण किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 14 अगस्त 2022

मधुबनी : जिला कांग्रेस ने तिरंगा पदयात्रा कर गांधी जी को माल्यार्पण किया

bihar-news-congress
मधुबनी, आज जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी ने आजादी के 75 वीं वर्षगाँठ के अवसर पर 9 अगस्त क्रांति दिवस से 14 अगस्त तक जिला के सभी अनुमंडलों से आजादी गौरव तिरंगा पदयात्रा कर जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर हजारों कार्यकर्ताओं ने एक साथ शहर में जोरदार तिरंगा पदयात्रा कर स्टेशन चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रदासुमन निवेदित किया, तत्पश्चात जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों को एवं जिलाभर के सभी पदयात्रियों को गांधी टोपी एवं तिरंगा दोपट्टा से सम्मानित किया, आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्वमंत्री श्री कृपानाथ पाठक जी थे जिन्हें जिलाध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा ने सम्मानित किया । आजादी गौरव तिरंगा पदयात्रा के पदयात्रियों को सम्बोधित करते हुए पूर्वमंत्री श्री कृपानाथ पाठक ने कहा देश की आजादी आंदोलन से लेकर देश के सर्वांगीण विकास में कांग्रेस पार्टी का योगदान सम्पूर्ण विश्व के साथ साथ देशवासियों भी जानतें है, आज देश मे केंद्र की मोदी सरकार देश के सभी संवैधानिक व्यवस्था को तहस नहस कर रही है देश को जाति धर्म मे बांटने का खड़यँत्र कर रही है जो कांग्रेस पार्टी को रहते यह सम्भव नही है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा ने कहा कांग्रेस पार्टी देश के अजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर सम्पूर्ण देश मे काश्मीर से कन्याकुमारी तक एवं डेढ़ के सभी जिलाओं के सभी लोकसभा क्षेत्रों में 75, 75 किलोमीटर आजादी गौरव तिरंगा पदयात्रा कर असमजनों को देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए, गंगा यमुनी संस्कृति को बरकरार रखने के लिए ,समाज मे अमनचैन बनाएं रखने का संदेश देकर बहुत बड़ी काम की है , आज देश मे धार्मिक उन्माद पैदा की जा रही है ,जिससे देश कमजोर हो रही है देश का विकास रुक से गई है, आज गांधी के देश मे गांधी के हत्यारों को महिमामंडन किया जा रहा है एवम अंग्रेजों के दलालों माँफी वीरों को भी यह सरकार पूज रही है जो निंदनीय है। आज जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी 75 वीं वर्षगांठ पर देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया है। इस आजादी गौरव तिरंगा पदयात्रा के सम्मान में जिला के सुप्रसिद्ध गायक एवम महिला कलाकारों के द्वारा देशभक्ति गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत मे सभी कांग्रेसजनों ने राष्ट्रीय गीत जन मन गन गाकर कार्यक्रम को समाप्त कर दिया। कार्यक्रम में मो अमानुल्लाह खान,  विजय राउत, मो शब्बीर अहमद, विशाल रंजन झा, ज्योति झा,नबेन्द्र झा,मनोज कुमार मिश्रा, जय कुमार झा, मीणा देवी कुशवाहा, दीपक सिंह,रामसुंदर त्रैत, पवन यादव,मो आकिल अंजुम,कृष्ण कांत झा गुड्डू, केशव किशोर मिश्रा,रामइकबाल पासवान,शिवचन्द्र झा, अजय राय, कौशल किशोर चौधरी,सुनील कुमार झा,उपेंद्र यादव, डॉ मुनेश्वर यादव,प्रो कृष्ण कुमार झा,मो हासिम, साह,अजहर खुर्शीद गुड्डू,रणधीर सेन, आनंद कुमार झा, अविनाश झा, सुरेन्द्र मिश्रा,वीरेंद्र झा,विमल चौधरी,मो सबीर,कलिशचंद्र झा,नबल किशोर झा,बिजय कुमार मिश्रा,बबिता चौरसिया, मीनू पाठक,विवेकानंद झा,सुरेन्द्र महतों,शमसुल हक,गंगाधर पासवान, लालू यादव,मुकेश कुमार झा, सुरेश चंद्र झा रमन,बिनय झा,मो गयासुद्दीन, मो इंताजर, श्रीराम मंडल,मो शकील अख्तर,अनिल चन्द्र झा,मो अबुबकर सहित काफी संख्याओं में कार्यकर्ताओं थे।

कोई टिप्पणी नहीं: