नयी दिल्ली, 31 अगस्त, आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में 277 विधायक खरीदकर कई राज्यों में सरकारों को गिराया। श्री सिंह ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पूरे देश में विधायकों की खरीद-फरोख्त करके लोकतंत्र की हत्या का काम कर भाजपा एक सीरियल किलर बन गई है। भारतीय जनता पार्टी वो पार्टी है जिसने एक नहीं, बल्कि कई राज्यों सरकारों की हत्या की है। मुझे अफसोस है कि दिल्ली में भाजपा का ऑपरेशन लोटस फेल हो गया। अब कह रहे हैं इसकी जांच कराओ। आम आदमी पार्टी आज मांग करती है कि जांच कराओ। पूरे देश में 277 विधायक कैसे खरीदे गए। कैसे तोड़फोड़ की गई ? कैसे धमकियां दी गई ? किसको कितना पैसा दिया गया? इसकी जांच कराओ। भाजपा खोखा पार्टी बन गई है। अगर न्यूनतम 20 करोड़ रुपये भी मान लो, तो करीब 6300 करोड़ रुपये पूरे हिंदूस्तान में विधायकों को खरीदने के लिए भाजपा ने खर्च किए है। दिल्ली में विधायकों को खरीदने के लिए भाजपा ने 800 करोड़ रुपये एक जगह इकट्ठा करके रखे हैं।
बुधवार, 31 अगस्त 2022
भाजपा ने 277 विधायक खरीदकर कई राज्य सरकारों को गिराया : आप
Tags
# देश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें