नेपाल के कोच बने मनोज प्रभाकर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 8 अगस्त 2022

नेपाल के कोच बने मनोज प्रभाकर

manoj-prabhakar
काठमांडू, 08 अगस्त, नेपाल ने पूर्व भारतीय ऑलराउंडर मनोज प्रभाकर को अपनी पुरुष राष्ट्रीय टीम का कोच बनाया है। वह पुबुदू दसानायके की जगह लेंगे, जो अब कैनेडा के कोच हैं। दसानायके ने पिछले महीने ही 'व्यक्तिगत कारणों' को हवाला देकर इस पद से इस्तीफ़ा दिया था। प्रभाकर ने 1984 से 1996 के बीच भारत के लिए 39 टेस्ट और 130 वनडे खेले हैं। उन्होंने दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की टीमों की कोचिंग भी की है। दिल्ली ने 2008 में जब रणजी ट्रॉफ़ी जीती थी तब प्रभाकर दिल्ली के गेंदबाज़ी कोच थे। हालांकि खिलाड़ियों और चयनकर्ताओं पर टिप्पणी करने के कारण 2011-12 सीज़न से ठीक पहले उन्हें दिल्ली के कोच पद से हटा दिया गया था। इसके बाद वह 2015-16 के बीच अफ़ग़ानिस्तान के गेंदबाज़ी कोच थे।

कोई टिप्पणी नहीं: